राजनांदगांव 21 मई (आरएनएस) ग्राम रेवाडीह में विवाद कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई, लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे न्यायालय में पेश कर दिया। राजनांदगांव जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने यह कार्रवाई की, जहां अनावेदक अभिषेक शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को गांव में विवाद और हंगामा करते पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही थी और संज्ञेय अपराध होने की आशंका बढ़ गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना लालबाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इसके बाद धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया और आरोपी को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर पूरी तरह टिकी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

