वाशिंगटन,22 मई। मध्य-पूर्व में हाल में रुकी जंग के दौरान, ईरानी मिसाइलों से इजरायल की रक्षा करने के लिए अमेरिका ने अपने लगभग आधे एडवांस एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम थाड का इस्तेमाल कर लिया। ये बड़ा खुलासा ‘द वॉशिंगटन पोस्टÓ में हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल को बचाने के खातिर 200 से ज्यादा थाड इंटरसेप्टर दागे, जो पेंटागन के कुल स्टॉक का करीब-करीब आधा हिस्सा है।
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नेवी के जहाजों से भी 100 से अधिक स्टैंडर्ड मिसाइल-3 और स्टैंडर्ड मिसाइल-6 इंटरसेप्टर दागे गए। हालांकि, इसकी तुलना में इजरायल ने 100 से कम एरो इंटरसेप्टर और लगभग 90 डेविड्स स्लिंग इंटरसेप्टर का प्रयोग किया। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कुछ का इस्तेमाल लेबनान और यमन में ईरान समर्थित आतंकी गुटों की तरफ से दागे गए अपेक्षाकृत कम एडवांस प्रोजेक्टाइल को रोकने में किया गया।
अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका ने कुल मिलाकर करीब 120 ज्यादा इंटरसेप्टर दागे और ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए दोगुना ज्यादा एक्शन किया। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की वॉर्निंग के बाद आने वाले दिनों में अमेरिका और इजरायल एक बार फिर ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन शुरू करते हैं, तो अमेरिकी फौज को और ज्यादा इंटरसेप्टर दागने पड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन शुरू किया था। इन हमलों में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सहित कई टॉप नेताओं को मार दिया गया था। ईरान ने इस जंग के दौरान वेस्ट एशिया में अमेरिका के सहयोगियों पर भी अटैक किया। हालांकि, 8 अप्रैल से लागू सीजफायर के बाद फिलहाल के लिए संघर्ष रुका है। इसी के बाद से ईरान और अमेरिका में शांति समझौते के लिए बातचीत चल रही है, ताकि 4 दशकों से ज्यादा वक्त से चली आ रही दुश्मनी को खत्म किया जा सके।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

