सोनपुर, 23 मई (आरएनएस)। सोनपुर प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित डुमरी गाँव के माँ काल रात्रि मंदिर में आज भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता शुभम पाराशर, बिजनेसमैन व एमडी जीएस मोटर्स अचिंतय कुमार और मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह ने टीम के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मंदिर कमिटी की व्यवस्था से प्रभावित होकर अधिवक्ता शुभम पाराशर और एमडी जीएस मोटर्स अचिंतय कुमार ने कमिटी का आभार जताया। शुभम पाराशर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में माता का इतना भव्य मंदिर सारण जिले के लिए गौरव की बात है। माता की कृपा से आज दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि मंदिर का विकास ऐसे ही होता रहे, आने वाले समय में हमलोग भी सहयोग करेंगे। यह स्थल भविष्य में बिहार का बड़ा पर्यटन स्थल बनेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता उदय सिंह ने उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में जीतू सिंह, युवा मोर्चा के सुमंत बाबा, गौ रक्षक विकास दुबे, शशि सिंह, गोविंदा मिश्रा, उज्जवल आदित्य, नितिन कुमार, उज्जवल सिंह, श्याम कुमार, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने दर्शन के बाद मंदिर कमिटी और स्थानीय व्यवस्थापक को धन्यवाद दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

