देहरादून,23 मई (आरएनएस)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ देहरादून और समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी देहरादून की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि व निदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ मुकुल सती, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य सुनीता भट्ट ने किया। निदेशक ने सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। जिलाअध्यक्ष सुभाष झल्डियाल और जिला मंत्री अर्जुन पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, मंडल संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राणा, पूर्व मंडल मंत्री हेमन्त पैन्यूली, पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व जिला मंत्री नागेंद्र पुरोहित आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मेहुवाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सम्मानित छात्र: प्रथम सत्र में अतिथियों ने शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के संरक्षक महेन्द्र गुसाईं, उपाध्यक्ष राजेश गैरोला, सुषमा खत्री, संयुक्त मंत्री राकेश रौथाण, भारती प्रकाश, अर्चना, ब्लॉक रायपुर से अध्यक्ष रामेन्द्र राणा, मंत्री नवीन पुंडीर, सहसपुर से अध्यक्ष कमल किशोर मिश्रा, मंत्री राघवेंद्र वर्मा, विकासनगर से अध्यक्ष सुधीर कान्ति, मंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल, कालसी से अध्यक्ष अनिल राणा, मंत्री अनिल डबराल, चकराता से यशपाल नेगी, मंत्री सोहनलाल, जनपद कार्यकारिणी के धृपाल रौतेला, मोहनलाल रणाकोटी, राकेश मोहन उनियाल, दिगम्बर सिंह नेगी, भानु प्रकाश कुकरेती, हरीश कुमार सिंघल, सुरेश कुमार, मंजू कुकरेती, सुदर्शन चमोली, रजनीश बौठियाल, जयंती प्रसाद सिलोड़ी आदि मौजूद रहे।
इन छात्रों को किया सम्मानित: सरकारी विद्यालयों में पूरे देहरादून जिले में साक्षी चौहान ने कक्षा 12 में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए (94.80 त्न) हैं। उनके अलावा अनुष्का जुगरान, अंजली बिष्ट, सलोनी, विदुषी, रोहन, सुमैय्या, सिमरन शर्मा, सत्यम कुमार, साक्षी, सोनम चौहान, ईरम, ज्योति, वंशिका चौहान, पायल, अरीशा, राशि, समीरा जयाडा, श्रुति कुकरेती, कृति, कनिका रावत, साहिल सिंह, प्रिया, राधिका राणा को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में वेदांश रावत, इकरा हसन, विवेक राणा, हिमांशु राठौर, युवराज खन्ना, वंशिका रतूड़ी, तोहिद आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सत्तर से ज्यादा सेवानिवृत् शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने के दौरान तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

