देहरादून,23 मई (आरएनएस)। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने शनिवार को दीप नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन हरे पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक चमोली ने पुल निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और निर्माण की गति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने को कहा। विधायक ने कि क्षेत्रीय जनता को इस पुल की बेहद जरुरत है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और जनता की सुरक्षा व सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद दिनेश प्रसाद सती भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरा पुल बनने से दीप नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम कौशिक, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी विनेश वर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई दीपक जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

