देहरादून,23 मई (आरएनएस)। गाला फेट आपसी सहयोग, रचनात्मकता और सामुदायिक भावना का उत्सव है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह बात शनिवार को द आर्यन स्कूल में आयोजित गाला फेट 2026 में अपने संबोधन के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने कही। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और शहरभर से आए आगंतुकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन सिमी गुप्ता ने किया। फेट में बच्चों और बड़ों के लिए अनेक आकर्षक खेल व गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

