देहरादून,23 मई (आरएनएस)। सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा शिमला ग्रांट दूधली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की आंखों का विशेषज्ञ टीम द्वारा परीक्षण किया गया। ट्रस्ट की ओर से डॉ. महावीर बर्तवाल, अशोक भट्ट और कुलभूषण नैथानी आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक संगीता साहा और निशांत साहा ने सेवा कार्यों की सराहना की। इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

