विकासनगर,23 मई (आरएनएस)। शिवालिक एकेडमी में आयोजित इंटर-हाउस ब्वॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विंध्य हाउस चैंपियन बना। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और टीम भावना का परिचय दिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में शिवालिक हाउस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सतपुड़ा हाउस को 15-04 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं फाइनल मुकाबला विंध्य हाउस और अरावली हाउस के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार तालमेल और दमदार प्रदर्शन के दम पर विंध्य हाउस ने अरावली हाउस को 19-12 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

