विकासनगर,23 मई (आरएनएस)। देववन जंगल में परियों से मिलने पवासी महासू महाराज ने ठडियार मंदिर से शनिवार सुबह शुभ मुहूर्त में देववन के लिए प्रस्थान किया। साल भर में एक बार आयोजित होने वाले इस धार्मिक अुनष्ठान को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। देर रात देवता की पालकी देववन पहुंची। गाजे-बाजे के साथ पहुंची देव पालकी में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। देववन के मंदिर में दो दिन पूजा-अर्चना के बाद पवासी महासू वापस मूल मंदिर लौटेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

