बेंगलुरु,23 मई (आरएनएस)। ‘कॉकरोच जनता पार्टी कर्नाटकÓ की 24 मई को टाउन हॉल के पास होने वाली सभा के लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. इस बारे में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मानते हुए कि सोशल मीडिया पर मानव शृंखला विरोध-प्रदर्शन के पोस्ट चल रहे हैं. लेकिन उसे अभी तक ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है.
पुलिस ने कहा कि यदि अनुरोध मिलता है तो टाउन हॉल के पास कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वहीं शहर की पुलिस ने कहा कि उसे किसी भी व्यक्ति, संगठन या पार्टी से टाउन हॉल के पास कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन नहीं मिला है.
इसमें कहा गया, कर्नाटक हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क के अलावा किसी और जगह पर धरना या विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. इसलिए, इस आदेश का उल्लंघन करके टाउन हॉल के सामने इक_ा होने वाले लोग हाई कोर्ट के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन होगा.
पुलिस ने कहा, इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जाने-अनजाने में इस मैसेज को फेसबुक, वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर वगैरह जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड/शेयर न करें और टाउन हॉल के पास इक_ा न हों. यह नोटिस लोगों के हित में कानून के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जारी किया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी का एक पोस्ट, जिसमें 24 मई को सुबह 11 बजे टाउन हॉल के पास शांतिपूर्ण मानव शृंखला बनाने की अपील की गई है, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति देना या मना करना शहर की पुलिस पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, अगर पुलिस मना करती है, तो इसका कोई कारण जरूर होगा.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

