सिरसा 25 मई (आरएनएस)। विश्व मेरा परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा हर माह किये जा रहे सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत सकोरे वितरण सेवा कार्यक्रम का अयोजन किया गया। भीष्म गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए आम पब्लिक के सहयोग से अपने घर के आसपास तथा खुले स्थानों जैसे पार्कों आदि तक पानी से भरकर सकोरे रखने के लिए बांटे गए, ताकि हर प्यासे पक्षियों तक पीने के पानी की व्यवस्था हो सकें। कार्यक्रम का आरम्भ प्रभु प्रार्थना कर किया गया। कार्यक्रम दौरान अध्यक्ष बलदेव दावड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए छतों या पेड़ों पर पानी के सकोरे मिट्टी के बर्तन रखना एक पुण्य और पर्यावरण के अनुकूल कार्य है। इस भीषण गर्मी में यह छोटा सा प्रयास बेजुबान पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सकोरे हमेशा ताजा पानी से भरे और नियमित रूप से रोजाना पानी बदलें। इसके अलावा पास में कुछ अनाज या दाना भी डालें। संरक्षक देवेंद्र मिगलानी ने कहा कि भयानक गर्मी पड़ रही है। मनुष्य तो परेशान है ही पक्षी भी बेचैन है। इस लिए जरुरत है सब को पानी की हमारे पक्षी भी पानी पी पाएं और भीषण गर्मी में अपनी जिंदगी बचा पाएं। इस लिए सबसे अनुरोध करता हूं कि अपने-अपने गांव में अपने-अपने घर के आसपास ये पानी का एक सकोरा, जिसमें हम पानी भर देते हैं और जब जरूरत होगी तो पक्षी आएंगे और इस पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाएंगे। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए संरक्षक देवेंद्र मिगलानी, अध्यक्ष बलदेव दावड़ा, महासचिव सतपाल चावला, संयोजक राजेश खट्टर, निदेशक सुभाष गावड़ी, हरिचंद मेहता, कोषाध्यक्ष अमीर सरदाना, प्रमोद नागपाल, अशोक खेत्रपाल, सुमन मितल, नरेश असीजा, हर्षवर्धन अरोड़ा, प्रदीप रहेजा, प्रिंस अरोड़ा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

