सिरसा 25 मई (आरएनएस)। शिमला के ऑकलैंड हाउस में 25 मई 2026 को संपन्न हुई 7वीं ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में सिरसा की जिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, एएफएस, सिरसा की कक्षा 10वीं की छात्रा जिया पुत्री रोहताश सहायक आचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा ने कोच रवीना के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर जिया ने अपनी कोच रवीना, माता-पिता एवं विद्यालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। जिया ने कहा कि वह उनकी प्रेरणा से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत रहेगी। जिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

