अयोध्या 25 मई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक “12 साल विश्वास, विकास व जनकल्याण” अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न जनसंवाद, संपर्क और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि 5 जून को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार चलाया जाएगा। इसके अलावा जनकल्याण शिविरों का आयोजन कर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा। समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा किसानों के साथ प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित होगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक महानगर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। बैठक में तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, अरविंद सिंह, प्रदीप यादव, शिवम् शुक्ला, बाल कष्ण वैश्य , रवि शर्मा, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

