सिरसा 26 मई (आरएनएस)। सिरसा विधानसभा महिला इकाई की सभी बहनों के सहयोग और श्रद्धा से शनिवार को मिनर्वा स्कूल में पुरुषोत्तम मास दान का आयोजन किया गया। जिसमें महिला इकाई की प्रत्येक सदस्या द्वारा 33 वस्तुओं का दान किया गया ।जिसमें प्रत्येक सदस्या द्वारा अलग अलग 33 वस्तुएं दान में दी गई। बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान देखी, वो अनमोल है बच्चों की खुशी देखकर मन भाव-विभोर हो गया। आपका दिया हुआ समय, हर एक योगदान इस पुण्य कार्य को महान बनाता है। आज हमने साबित कर दिया कि जब नारी शक्ति एक साथ आती है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है।इस अवसर पर महिला इकाई की जिलाध्यक्षा अनिशा गोयल,जिला महासचिव टीना बांसल, विधानसभा अध्यक्षा नीतू अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष पूजा सिंगला,तनु बांसल, विधानसभा महासचिव विंसी बांसल, विधानसभा सचिव संजोली सिंगला, विधानसभा सह सचिव ज्योति सिंगला, विधानसभा कोषाध्यक्ष कांता गर्ग,सोनू अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, सृष्टि बांसल,पुष्पा गुप्ता,हिमानी बांसल,ऊषा गर्ग,अलका मित्तल,शिखा बांसल,प्रियंका अग्रवाल,सोनिया सर्राफ,मन्नू मित्तल,किरण जूहीवाला,किरण गनेरीवाला,खुशबू मित्तल उपस्थित थे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

