सिरसा 26 मई (आरएनएस)। गांव सुचान में मंगलवार को पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता डॉ. रविंद्र पाल (एमओ) व डॉ. ज्योति (सीएचओ) ने संयुक्त रूप से की। मीटिंग में गांव के सरपंच, पंच, आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, मेडिकल संचालक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय है। स्थिति को सुधारने के लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमें गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा, ताकि स्थिति को विकट होने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि वे मिलकर लिंगानुपात की स्थिति को सुधारने का काम करेंगे, ताकि सिरसा जिले को फिर से नंबर वन पर लाया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

