सिरसा 26 मई (आरएनएस)। शिमला के ऑकलैंड हाउस में आयोजित 7वीं ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में सिरसा के खिलाड़ी शाश्वत अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, सिरसा के छात्र शाश्वत अरोड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद शाश्वत ने बेहतरीन स्केटिंग करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल के साथ-साथ शाश्वत अरोड़ा एक प्रतिभाशाली भजन गायक भी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल शाश्वत डिवाइन वाइब्स है, जहां वे समय-समय पर सुंदर धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देते रहते हैं। उनके भजनों को श्रोताओं द्वारा काफी सराहा जाता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, कोच एवं परिजनों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने शाश्वत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाश्वत अरोड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और विद्यालय को दिया तथा कहा कि वह भविष्य में भी खेल और संगीत दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

