-शेरवा घाट के नौजवानों ने वृक्षों को बचाने का अभियान किया तेज
गोसाईंगंज-अयोध्या 26 मई (आरएनएस)। मुझे मत काटो मैं इंसान को जीवन देता हूं,जैसे स्लोगन वृक्षों पर चिपकाकर शेरवा घाट के नौजवानों ने वृक्षों को बचाने का अभियान तेज कर दिया । इस अवसर पर शेरवा घाट के लगभग तीन दर्जन नौजवान उपस्थित रहे।रविवार को श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर दर्जनों नौजवान इक_ा होकर जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी की टंकी के स्थान पर लगे नव प्रतिबंधित पेड़ों को बचाने के लिए आवाज बुलंद की और वृक्षों को काटे जाने को लेकर आक्रोशित दिखे । बताते चलें कि राजस्व ग्राम शेरवा उपहार के गाटा संख्या 137 घ की बंजर भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो रहा है । इस जगह पर अशोक , पीपल , बरगद ,पाकड़ , आम , बेल के लगभग 9 पेड़ लगे हुए हैं। पानी की टंकी बनने से इन पेड़ों को के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। इसके पूर्व इन नौजवानों ने वृक्षों को बचाने के लिए अयोध्या प्रशासन से लिखित रूप से गुहार लगा चुके हैं । इन वृक्षों को बैठाने वाले सूरदास मंदिर के महंत बाबा राम विचार दास ने कहा कि इनकी सेवा कर बड़ा करने में मैंने 25 साल मेहनत किया और आज यह कटने को तैयार है। शिवम तिवारी ने कहा कि जब शेरवा घाट के राजस्व अभिलेख में और भी सरकारी भूमि है , फिर सरकार पर्यावरण , सुंदरता, और धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर क्यों आमादा है,क्यों नहीं पानी की टंकी को स्थानांतरित कर वृक्षों को बचाया जा रहा है । धीरज , अजितेश तिवारी , लवकुश यादव , दिवाकर यादव , जगराम भारती सहित तीन दर्ज युवाओं ने कहा कि वृक्षों को बचाने के लिए हम लोग आंदोलन करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

