रांची 26 मई (आरएनएस)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, रांची के “मंथन” सभागार में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात कोल इंडिया गीत प्रस्तुत किया गया।स्वागत भाषण देते हुए सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने त्रिपाठी के सीसीएल आगमन पर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सीआईएल सीवीओ, मंत्रालय और कंपनी के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी “कोल इंडियंस” कॉरपोरेट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।अपने संबोधन में सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह ने सीआईएल के सीवीओ का आभार व्यक्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीसीएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वन भूमि स्वीकृति, नई खदानों के विकास तथा दशकों से बंद पड़ी खदानों को पुन: शुरू करने में मिली सफलता का उल्लेख किया।
उन्होंने आईसीसीसी (ढ्ढष्टष्टष्ट) प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से कोयला परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निगरानी को मजबूती मिली है तथा कोयला ढुलाई पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कोयला क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी, कंपनी की वित्तीय उपलब्धियों, इको पार्क, सोलर पावर प्लांट, “सीसीएल के लाल और सीसीएल की लाडली”, जेएसएसपीएस एवं माइंस टूरिज्म जैसी पहलों की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कोल क्वालिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सीसीएल को पूरे कोल इंडिया में प्राप्त अवार्ड की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीआईएल के सीवीओ श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का “क्रद्गद्घशह्म्द्व-ञ्जह्म्ड्डठ्ठह्यद्घशह्म्द्व-क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्व-ढ्ढठ्ठद्घशह्म्द्व” विषय पर मुख्य उद्बोधन रहा। उन्होंने कहा कि सभी “कोल इंडियंस” ही वास्तविक सतर्कता अधिकारी हैं। उन्होंने कहा, “ङ्कद्बद्दद्बद्यड्डठ्ठष्द्ग द्बह्य द्घशह्म् ङ्घशह्व, ड्ढ4 ङ्घशह्व, ङ्कद्बद्दद्बद्यड्डठ्ठष्द्ग द्बह्य 2द्बह्लद्ध ङ्घशह्व ्रद्य2ड्ड4ह्य.”उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति तभी संभव है जब प्रबंधन, कंपनी और कर्मचारियों का लक्ष्य एक समान हो। उन्होंने साइबर सुरक्षा, छवि निर्माण तथा गुणवत्ता सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, “हरेक काम में सतर्कता है और सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी है।
कोल इंडिया परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था “जो जीता वही सिकंदर”, लेकिन आज समय है “जो जीता वही कोल इंडियंस” का। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “ढ्ढठ्ठह्लद्गद्दह्म्द्बह्ल4 क्कह्म्शद्वद्बह्यद्ग” भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सीएमडी, सीसीएल द्वारा ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने किया। उन्होंने सीआईएल के सीवीओ के प्रेरणादायी विचारों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजिलेंस का लक्ष्य वही है जो कंपनी का लक्ष्य है। सीसीएल समय-समय पर इस प्रकार के संवादात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, ताकि कंपनी के सभी “कोल योद्धाओं” में सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो तथा वे संगठन के लक्ष्यों एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

