रांची 26 मई (आरएनएस)। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित पंचरत्न टावर, मारुति शोरूम के समीप अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन का नया पारिवारिक स्टोर पहली बार भव्य रूप से उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने किया । बेनटेन इंडिया लिमिटेड और एलायंस एंकर की साझेदारी में यह पहला शोरूम खुला है.झारखण्ड और रांची में विस्तार किया जायेगा. इस मौक़े पर बोलते हुए फ्रेंचाइजी संचालक संजय कुमार ने कहा कि इस नए स्टोर के खुलने से शहरवासियों, खासकर फैशन प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंडी एवं प्रीमियम कपड़ों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां ग्राहकों को इंटरनेशनल फैशन, लेटेस्ट डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के परिधानों की विस्तृत श्रृंखला एक ही छत के नीचे मिलेगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि रांची में बढ़ते फैशन बाजार और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कांके रोड जैसे प्रमुख इलाके में यह नया फैमिली स्टोर शुरू किया गया है। स्टोर में कैजुअल वियर, फॉर्मल वियर, डेनिम, टी-शर्ट, जैकेट, बच्चों के फैशन परिधान सहित कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। स्टोर के उद्घाटन के मौके पर फ्रेंचाइजी संचालक संजय कुमार बेनटेन इंडिया लिमिटेड के सीनियर ऑफिसर चेतन, पिकेश्वर, गाफिर समेत शहर के कई गणमान्य लोग, फैशन प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक की व्यवस्था की गई है।स्टोर के उद्घाटन के मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, फैशन प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दी जा रही है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

