सोहावल-अयोध्या 26 मई (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के गांव सारंगापुर में जनकल्याण के लिए विराट विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में लगभग एक हजार नारी शक्ति कलश यात्रा में शामिल हुईं सारंगापुर से बडागांव चाणक्यपुरी तक प्रसिद्ध कथा वाचक उज्जवल कृष्ण शास्त्री की देखरेख मे शुभारंभ से एक दिन पूर्व क्षेत्र के लिए किए जाने वाले यज्ञ में हर वर्ग के भक्तों में जोश का महौल रहा। भीषण गर्मी में नंगे पैर राम लीला मैदान से लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा में बाबा का पुरवा, पिरखौली, विसौली, निवासी कलश यात्री भक्तों के जलपान की सारंगापुर में भ्रमण के दौरान विमलेश प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह उर्फ रमल्ला बडागांव पहुचने पर राकेश जायसवाल की जलपान की व्यवस्था ने पूरे क्षेत्र को भगवतमय बना दिया। हर हर विष्णु दुखों के अंत भौतिक सुखों के सहारे जगत के पालन हारे नरायण हमारे के जयघोष से वातावरण गुंजाय मान कर दिया। चाणक्यपुरी पहुंचने पर कलश में जल भरने से पूर्व भंडारे का भी आयोजन हुआ। कलश यात्रा में पिरखौली प्रधान प्रतिनिधि हिटलर तिवारी, प्रधान राम चंदर रावत, कोटडीह सरैया प्रधान राजेश तिवारी,पूर्व प्रधान पुत्र राजेंद्र गोस्वामी, पूर्व प्रधान नर सिंह नरायण सिंह, कमलेश सिंह, विमल गुप्ता, केशव राम गोस्वामी, कौस्तुभ मणि आदि की सहभागिता रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

