बागेश्वर,26 मई(आरएनएस)। राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट में मेधावी छात्र सम्मान आयोजित किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह की शुरूआत करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद डसीला ने कहा कि अच्छे अंक लाने वाले बच्चे कुछ विशेष तैयारी करते हैं, उनका ढंग अलग होता है। अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य डा. दीपक चंद्र कोहली ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक लाने पर हिमांती नेगी तथा हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने पर प्रकाश गिरी को सम्मानित किया।
गोविंद डसीला व पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी ने नकद धनराशि देकर उत्साह बढ़ाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. नवीन चंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान पिंगलों की क्षेपंस सोनिया, एसएमसी अध्यक्ष धन सिंह मेहरा, नेत्र सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, संजय सिंह, अजय कुमार, भगवत सिंह, धीरज सिंह, शुभ्रा तिवारी, गीता रावत आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

