बागेश्वर,26 मई(आरएनएस)। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज तोमर के मार्गदर्शन में ग्रामसभा बमराड़ी के पंचायतघर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना, 2015 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नालसा थीम सांग एक मु_ी आसमानÓ के साथ की गई। ग्रामीणों एवं श्रमिकों को असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों, निश्शुल्क एवं प्रभावी विधिक सेवाओं तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव ने नालसा जागृति योजना, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रथा उन्मूलन, नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना, नि:शुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100, सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान तथा नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

