बागेश्वर,26 मई(आरएनएस)। जिले में आग की घटनाएं कम नहीं हो रही है। मंगलवार को चामी क्वैराली समेत पांच स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं। दमकल कर्मियों व वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन बागेश्वर को चामी क्वाइराली के पास जंगलों में भीषण आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आग की लपटें चामी रोड और क्वाराली क्षेत्र की वन संपदा सहित पास के आवासीय भवनों की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कौसानी में होटल के समीप जंगल की आग पहुंची। उसे भी किसी तरह काबू किया गया। इसके अलावा भोजगड़, अड़ा, सिरकोट, गोलू मार्केट के पास लगी आग को काबू किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

