बागेश्वर,26 मई(आरएनएस)। ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी ने मंगलवार को कांडा में निर्माणाधीन पुलिस थाना भवन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था एवं ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि भवन लंबे समय तक जनसेवा के लिए उपयोगी साबित हो सके। ब्लॉक प्रमुख ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए निर्माण में तेजी लाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कानेकन्याल निर्मल शाह तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

