सिरसा 27 मई (आरएनएस)। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि. की ओर से सिरसा निवासी जिला प्रधान मनीष कुमार गुप्ता के संगठन के प्रति निष्ठा भाव से किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए राष्ट:ीय नेतृत्व ने उन्हें अब प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति के लिए मनीष कुमार गुप्ता ने संगठन के राष्ट:ीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, राष्ट:ीय महामंत्री रमेश कुमार जैन सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। संगठन के सेवा कार्यों को और विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। तन-मन-धन से संगठन के समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व भी संगठन की ओर से जिला प्रधान का दायित्व दिया गया था, जिसे उन्होंने बड़ी कर्तव्यपरायणता से निभाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

