सिरसा 27 मई (आरएनएस)। ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक पेंशनर एंड रिटायरिज एसोसिएशन सिरसा ने इस अत्यंत गर्मी के मौसम में हर वर्ष की भांति अपने सामाजिक सरोकार के तहत पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान डीआर खुराना ने बताया कि इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक के सर्कल हैड कुलदीप सिंह राणा, डिप्टी सर्कल हैड मधु बांसल, पूर्व सर्कल हैड सतपाल मेहता, पूर्व एलडीएम एमपी शर्मा, मुख्य प्रबंधक ज्योति स्वरूप शर्मा, बरनाला रोड के शाखा प्रबंधक गौरव एवं पंजाब नैशनल बैंक के 20 से अधिक वरिष्ठ कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर 160 सकोरे राहगिरों को वितरित किए गए, ताकि प्रचंड गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डीआर खुराना ने कहा कि भीष्ण गर्मी से मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षी भी हलकान हैं। मानवता के नाते हमारा फर्ज भी बनता है कि हम उनके लिए भी दाना-पानी की व्यवस्था करें, ताकि पानी के अभाव में वो अपनी जान न गंवा बैठें। इस मौके पर सचिव ओमप्रकाश कथूरिया, प्रेम गोयल, एसपी ग्रोवर, मुकेश मिंत्री, सुरेंद्र अरोड़ा एव गुलजारी लाल सैनी सहित अन्य एसोसिएशन सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

