सिरसा 27 मई (आरएनएस)। गांव दड़बी में घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग दड़बी की तरफ से मीटिंग की गई, जिसमें डा. प्रियंका, एल एच वी सरिता गोयल, स्वास्थ्य कर्मचारी, राजेश सिंधु, सतीश कुमार, सोनू फुटेला, रामरखी, सरपंच राम स्वरूप, पंच, सभी आंगनबाड़ी व आशा वर्कर, मेडिकल संचालक मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गिरता लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है। स्थिति को सुधारने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व पोषण का ध्यान रखना होगा। बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे। उन्होंने कहा कि पी एन डी टी एक्ट के तहत गर्भ में लिंग जांच एक दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने, नशे से दूर रहने व बरसाती मौसम में डेंगू, मलेरिया के लक्ष्ण, बचाव एवं रोकथाम के लिए भी जागरूक किया गया। सभी को लिंगानुपात सुधारने के लिए शपथ दिलाई गई।
सिरसा। 27 मई फोटो: 06
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

