सिरसा 27 मई (आरएनएस)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव व जिला अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा के जन्मदिन एवं सिरसा इकाई के कोषाध्यक्ष भीम सिंगला की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अरोड़वंश चौक पर स्थित हरिभोजन फ्री लंगर सेवा में लंगर-भंडारा लगाया गया। जिसमें हमारे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा लंगर का शिव मंदिर में भगवान भोले नाथ को भोग लगा कर सैंकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए सभी व्यापारियों की प्रशंसा की। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अगर सभी सिरसा वासी इस नेक कार्य में अपना सहयोग करते रहेंगे तो कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा। इस मौके पर हीरा लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, हरिभोजन फ्री लंगर सेवा के मुख्य सेवक प्रवीण महिपाल, शिव जैन सुरेश, अतुल बंसल, अश्वनी बंसल, भीम सिंगला, प्रेम गुप्ता, अमित गाबा, नरेश जिंदल, सुशील चौधरी, महेश सिंगला, पारुल सेठी, भूपेश सिंगला, अर्चित सिंगला उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

