सिरसा 27 मई (आरएनएस)। श्री अरूट महाराज का जन्मदिवस 30 मई को खाजाखेड़ा रोड स्थित एवीआई पब्लिक स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए सचिव अश्विनी खन्ना ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एवीआई पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन सुनीता सेतिया करेंगी। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में हवन यज्ञ होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि अरोड़वंश चौक का नवीनीकरण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसीलिए इस बार कार्यक्रम एवीआई पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अरोड़वंशी परिवारों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

