सिरसा 27 मई (आरएनएस)। मुख्य डाकघर सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग कार्यक्रम की तैयारी की गई। शहर के प्रसिद्ध योगाचार्य नरेंद्र योगी ने योग क्रियाएं करवाई। इस मौके पर नरेंद्र योगी ने कहा कि भारतीय योग पद्धति का पूरे विश्व ने लोहा माना है। योग न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाता है। असाध्य रोगों का योग के माध्यम से उपचार किया जा सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर मुख्य डाकपाल रामेहर यादव, उप डाकपाल अनिल कुमार, इंदु बाला, प्रोमिला, बंटी, रामनिवास, सुभाष, गुरजन्ट सिंह, गौरव कुमार, जितेश, संदीप आदि स्टाफ कर्मचारियों ने योग किया। नरेंद्र योगी ने 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों से भाग लेने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

