जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने ली सभी हलकाध्यक्षों की बैठक
सिरसा 27 मई (आरएनएस)। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने रविवार को पार्टी कार्यालय में जिले के सभी हलकाध्यक्षों की बैठक लेकर संगठन को बूथ लेवल पर ले जाकर उसे मजबूती प्रदान करने पर विमर्श किया। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो की कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत करवाने के उद्देश्य से इनेलो पिछले कुछ समय से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है और इसी कड़ी में बहुत जल्द बूथ लेवल पर भी पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि यदि अकेले सिरसा जिले की चर्चा की जाए तो इनेलो के सभी 17
प्रकोष्ठों पर इनेलो की जिला इकाई ने कार्य करते हुए प्रदेशभर में सबसे पहले अपनी सभी कार्यकारिणी गठित कर पार्टी की गतिविधियों को तेज किया। उन्होंने सभी पांचों हलकाध्यक्षों को जानकारी दी कि कल 25 मई को जींद जिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की आवश्यक बैठक लेंगे और बूथ लेवल पर पार्टी संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश देंगे जिन्हें हलकाध्यक्षों की मदद से पूरा किया जाएगा। बैठक में सिरसा के हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड़, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदु, डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह ओढां, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, विनोद दड़बी व मास्टर गुरतेज सिंह भी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

