कोलकात,27 मई(आरएनएस)ा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। बुधवार को लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने टीएमसी के राज्य अध्यक्ष सुब्रता बख्शी को लिखे पत्र में कहा कि वह गहरे मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद पद छोड़ रही हैं। काकोली टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता की वफादार नेता बताई जाती हैं।
बारासात से सांसद काकोली ने अपना इस्तीफा भेजने के बाद कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। वह बंगाल और यहां की जनता के हित में एक आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़ी रहेंगी। बता दें कि वरिष्ठ नेता ने इस्तीफा देने से ठीक एक दिन पहले, कल्याणी में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक में भाग लिया था। पार्टी ने उन्हें ऐसा करने से अनौपचारिक रूप से मना किया था।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

