भोपाल।(आरएनएस)।दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र दिन प्रतिदिन अपने विकास कार्यों के लिए अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा तीन महत्वपूर्ण स्थान पर भूमि पूजन किया गया।
वार्ड 47 के बंगाली मोहल्ले में 32 लाख 50 हजार की लागत से बाउंड्री बाल फ्लोरिंग एवं जीआई शेड निर्माण कार्य, वार्ड 33 के भीम नगर में 24 लाख 80 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं नेहरू नगर स्थित कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में 30 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन के अवसर पर महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रही।
इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही एकमात्र लक्ष्य है, संपूर्ण क्षेत्र के हर गली मोहल्ले का विकास हो जन सुविधाओं का विस्तार हो इस लक्ष्य के साथ हम दिन रात प्रयत्नशील है। जन-जन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले उनके जीवन स्तर में सुधार हो और हमारी विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा बने इस लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं, डॉ.मोहन यादव जी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ संपूर्ण मध्य प्रदेश को मिल रहा है और हमारा प्रदेश निरंतर विकास की नई गाथा लिख रहा है, हमारी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी कई बड़ी योजनाओं पर काम किया जा रहा है जिसका लाभ भी आने वाले समय में क्षेत्र वासियों को मिलेगा और हमारे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल पार्षद गिरजा राजेश खटीक मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल पूर्व पार्षद राजेश खटीक आशुतोष तिवारी राजेंद्र राठौड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

