भोपाल 27 मई (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, एंगल, चादर, अवैध रूप से बनें टपरे, गन्ने की चरखियां, आवागमन में बाधक ट्रेक्टर आदि को हटाया और ठेले, गुमठी, बेंच, कुर्सी, टेबिल, ट्राली आदि को जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए दाता कालोनी में अवैध रूप से बना शेड जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर कोलार रोड महाबली कालोनी में बिल्डिंग की अवैध रूप से बनीं दीवार व लेटबाथ को भी तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को सैर सपाटा, रंगमहल, भारत माता चौराहा, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, न्यू मार्केट क्वालिटी रेस्टोरेन्ट, लिंक रोड नं0-01,02,व03, रेतघाट, रविन्द्र भवन, जहांगीराबाद, बरखेड़ी चर्च रोड, बरखेड़ी फाटक, एम.पी. नगर, साकेत नगर, बावडिया कलां ओम नगर, अवधपुरी, अषोका गार्डन पंजाबी बाग, नूर महल, शाहजहांनाबाद, करोंद चौराहा, बड़बई, गोया कालोनी, पीपल चौराहा, करोद बेस्ट प्राईस आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बरखेड़ी फाटक के सामने सर्विस रोड पर अवैध रूप से रखे एंगल व चादरें, बावडिय़ा कला में अवैध बनें बांस बल्ली द्वारा बनाये 10 टपरे तथा अवधपुरी संयुक्त विहार क्षेत्र से 01 टपरा हटाया। निगम अमले ने बरखेड़ी चर्च के पास आवागमन में बाधक 01 ट्रेक्टर को हटवाया तथा शहर के अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, गन्ने की चरखियां, अवैध रूप से बनें चबूतरे व नाली पर रखी फर्शियां, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि हटाया और 01 बड़ी गुमठी, 03 ठेले, 03 ट्रालियां, 05 बेंच, 17 कुर्सियां, 07 टेबिल आदि जप्त करने की कार्यवाही की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए दाता कालोनी में अवैध रूप से बना शेड जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर कोलार रोड महाबली कालोनी में बिल्डिंग की अवैध रूप से बनीं दीवार व लेटबाथ को भी तोड़ा।

