रुद्रपुर 28 मई (आरएनएस)। गुरुवार को ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद के साथ ही पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर व नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह, नगर व गांवों की सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा। यहां सीओ बीएस धौनी, कोतवाल सुंदरम शर्मा, एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला ने नमाज के दौरान ईदगाह व मस्जिद के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस नेता राजनगीना प्रसाद ने ईद की दिली मुबारकबाद दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

