हल्द्वानी 28 मई (आरएनएस)। नगर निगम सभागर में बुधवार शाम रिटायर्ड अर्धसैनिकों की बैठक हुई। यहां पूर्व सैनिकों ने सीजीएचएस नहीं खुलने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है।अर्धसैनिक संस्था जिला नैनीताल के अध्यक्ष वीडी उपाध्याय ने बताया कि सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, हल्द्वानी और नैनीताल में खोलने के लिए दो साल पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने स्वीकृति दे दी थी। सरकार की ओर से वेलनेस सेंटर खोलने के लिए एक बिल्डिंग पांडे निवाड हल्द्वानी में चयन की गई। लेकिन अब तक बिल्डिंग की मेंटेनेंस का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। न ही डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए प्रयास किए गए।
इस वजह से पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों को इलाज नहीं मिल रहा है। इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक पहल न होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में केसी पंत, उमेश पाठक, लोकमणि जोशी, बिशन सिंह, बहादुर राम, एलएम नौलिया, किशन पंत समेत अन्य मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

