हल्द्वानी 28 मई (आरएनएस)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। कैंप में 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के तनाव से दूर विभिन्न कौशलों को निखारने की जानकारी दी गई। बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार तैराकी, नृत्य, संगीत, क्रिकेट, बैडमिंटन, रोबोटिक्स, पेंटिंग और जूडो जैसी विविध गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। निदेशक वीबी नैनवाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

