बेमेतरा, 28 मई (आरएनएस)। जिले में ईमानदारी और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू ने लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये के जेवर और नगदी से भरे बैग को पुलिस के हवाले कर मिसाल पेश की है। उनकी इस ईमानदारी की पूरे जिले में जमकर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, आनंद साहू रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें काले रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमें सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।
आनंद साहू ने बिना देर किए बैग को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि बैग ग्राम अमोरा निवासी ज्वेलरी निर्माता विजय कुमार सोनी का है।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार सोनी रात में दुकान बंद कर अपने भाई के पास गए थे। इसी दौरान रास्ते में उनका बैग गिर गया था। बैग में करीब 20 तोला सोना और 40 हजार रुपये नकद मौजूद थे।
बैग सुरक्षित मिलने के बाद ज्वेलरी व्यवसायी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं आनंद साहू की ईमानदारी की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। लोग उनकी इस पहल को आज के दौर में इंसानियत और नैतिकता की मिसाल बता रहे हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

