रुड़की 28 मई (आरएनएस)। सिविल लाइंस के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्राह्मण समाज की विभिन्न इकाइयों और प्रबुद्ध जनों की आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहारनपुर में मंदिर के पुजारी पर कथित कार्रवाई और गौतमबुद्धनगर में 14 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्षता पंडित राजकुमार कौशिक ने की। वक्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जातीय तनाव फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर एलआईयू को सक्रिय करने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने निष्पक्ष कार्रवाई और सहारनपुर मामले में पुजारी पक्ष की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

