रुड़की 28 मई (आरएनएस)। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, हालांकि रोजाना की तरह सूनी रहने वाली सड़कों पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा और गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद रहे। हवा रुकने के बाद बीच-बीच में गर्मी के चलते बुरा हाल होता रहा। लक्सर कस्बे के बालवाली तिराहे, रायसी रोड पर कुछ लोगों ने ठंडा शरबत भी राहगीरों कों पिलाया। इसके अलावा कस्बे की दुकानों पर भी भीड़ भाड़ कम रही। गर्मी के चलते कई यात्री ई-रिक्शा का इंतजार करते दिखाई दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

