रुड़की 28 मई (आरएनएस)। गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराने से पहले आपसी भाईचारा मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। लंढौरा ईदगाह में नमाज से पूर्व जमीअत उलेमा-ए-हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि हर भारतवासी का फर्ज है कि वह देशहित का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरे समाज की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम अपने मुल्क के प्रति वफादारी का पैगाम देता है। साथ ही प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की।
नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने मुल्क और दुनिया में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान मौलाना नवाब अली, कारी अतीक, हाफिज असलक, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नसीम, हाजी सलीम आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

