देहरादून 28 मई (आरएनएस)। लैब तकनीशियनों का आईपीएचएस मानकों के अनुसार सृजित करने और सेवा नियमावली बनाकर भर्ती प्रक्रिया वर्षवार मेरिट के आधार पर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर लैब तकनीशियनों के धरने का दसवा दिन था। मेडिकल लैब टैक्नोलाजिस्ट संघ के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बेरोजगार लैब तकनीशियन अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष आशीष खाली ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

