भोपाल।(आरएनएस)।दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील विधायक भगवानदास सबनानी ने गुरुवार को वार्ड 29 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का दौरा किया।
विधायक सबनानी सुबह 7 बजे राहुल नगर, प्यारेलाल खंडेलवाल परिसर सहित अनेक स्थानों पर नगर निगम पीडब्लूडी एवं एमपीईवी के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों से मिले और उन्हें होने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पानी सफाई नाली सड़क के साथ ही अन्य समस्याओं की जानकारी उन्हें दी इसके निवारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
दौरे के दौरान माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता रामनेता सिंह, राजेंद्र राठौड़, शिवा चौहान, परमानंद शुक्ला, रामसखा तिवारी, संतोष सेन सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

