सिरसा 29 मई (आरएनएस)। शिमला में आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में सिरसा के होनहार सहज खुराना ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर जिले व अभिभावकों का नाम रोशन किया। कोच अनिल चौधरी व रवीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। सिरसा की ओर से सहज खुराना ने अंडर-14 आयु वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीता। दोनों कोचिज ने सहज खुराना को गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अनिल चौधरी ने बताया कि सहज खुराना सतलुज पब्लिक स्कूल का छात्र है और स्केटिंग के प्रति समर्पित है। उन्होंने बताया कि सहज खुराना इससे पूर्व भी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। सहज खुराना ने अपनी सफलता का श्रेय दोनों कोचिज अनिल चौधरी व रवीना के साथ-साथ अभिभावकों को दिया, जिन्होंने लगातार उसे प्रोत्साहित किया, जिसके कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

