म्युजि़कल डिवाइन एकपीरिएंस ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर का अनोखा आयोजन
सिरसा 29 मई (आरएनएस)। ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर, हिसार रोड पर 3डी द्वारा मेडिटेशन का अदभुत अनुभव और म्युजि़कल डिवाइन एकपीरिएंस, दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजयोगिनी बिन्दू दीदी जी ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम सिरसा में पहली बार होने जा रहा है जिसका संचालन भारतीय संगीत इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली गायक, अनेकानेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित टी वी शो इन्डियन आयडल के टॉप फाइनलिस्ट बी के हरीश मोयल जी और अन्तर्राष्ट्रीय माइंड ट्रेनर डा. बी के शक्तिराज, माउंट आबू करेंगे।बहन जी ने आगे बताया कि 30 मई को संस्था के साथ लम्बे समय से जुड़े हुए बी के भाई बहनें 3डी शो और अलौकिक संगीत द्वारा गहन साधना का अनुभव करेंगे और 31 मई की शाम को सभी सिरसा जिलावासियों के लिए –हीलिंग मेडिटेशन फॉर पीसफुल लाइफ — कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम एक अदभुत अलौकिक संगीतमय अनुभव होगा जिसमें आधुनिक विज्ञान और आध्यात्म का अनोखा संगम रोजाना की भागदौड़ भरे जीवन को सुकून और शांति के सुनहरे पल प्रदान करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

