अल्मोड़ा 29 मई (आरएनएस)। रानीखेत क्षेत्र के दलमोटी रोड पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फायर स्टेशन रानीखेत को दलमोटी रोड पर पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि एक विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरा हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। फायर कर्मियों ने उडऩ कटर की सहायता से पेड़ को काटा तथा जेसीबी मशीन की मदद से उसे सड़क किनारे हटाया। मार्ग से पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

