रुद्रपुर 29 मई (आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के लिए 15 नए वाटर कूलर स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही पहले से संचालित प्याऊ की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। पालिका बोर्ड ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल, तहसील परिसर, प्रमुख चौराहों और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों को नए प्याऊ लगाने के लिए चिन्हित किया है। ईओ प्रतिभा कोहली ने बताया कि नए वाटर कूलर लगाने के साथ खराब पड़े प्याऊ को भी जल्द ठीक कराया जाएगा।पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। कुछ स्थानों पर वाटर कूलरों में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी बंद प्याऊ जल्द सुचारु कर दिए जाएंगे। पालिका प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है, ताकि लोगों को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

