प्रयागराज 29 मई (आरएनएस )। फूलपुर कस्बे के कैथाना में एक युवक ने ग्राइंडर से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर कस्बे के कोहना मोहल्ला निवासी शाहरुख उर्फ अतीक (30) पुत्र मोहम्मद हबीब की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि अतीक का पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसने परामर्श केंद्र में भी आवेदन किया था। जिस पर उसकी पत्नी अभी एक दिन पहले ही घर लौटी थी।
परिजनों के मुताबिक रात करीब 2 बजे के बाद युवक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन को गले पर लगाकर चालू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई।
बताया जाता है कि शाहरुख ने परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद उसकी पत्नी घर आई थी। फूलपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पारिवारिक विवाद को लेकर इसे खुदकुशी बता रही है। अभी मृतक के स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इस बाबत सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर विवेक यादव ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

