पेपर लीक-धांधली के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
प्रयागराज(आरएनएस )। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में शुक्रवार शाम शहर में विशाल तिरंगा मोमबत्ती मार्च का आयोजन गया। बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र- छात्राएं मनमोहन पार्क चौराहे पर इक_ा होकर तिरंगे लिए और मोमबत्तियां जला कर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते दिखे।
छात्रों ने बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं में हालिया समय में सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि भ्रष्ट और संदिग्ध परीक्षा व्यवस्था के विरोध में है। मंच ने दावा किया कि लगातार सामने आ रही गड़बडिय़ों ने लाखों युवाओं के करियर को संकट में डाल दिया है और मेहनत से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा टूटकट रहा है।
हुंकार मंच संयोजक पंकज पांडेय ने कहा कि आज के आयोजन का उद्देश्य युवाओं की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। मनमोहन पार्क चौराहे से सिविल लाइन सुभाष चौराहा तक विशाल तिरंगा मोमबत्ती मार्च निकाला जा रह है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है। मेहनत कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

