रुड़की,30 मई(आरएनएस)। रुड़की और नारसन ब्लॉक सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने, कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक प्रणाली लागू करने तथा लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। नारसन बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ पवन सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी गांव स्तर पर कूड़ा संग्रहण, निगरानी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव और स्वस्थ वातावरण के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

